Site icon Talk2India

Azamgarh : मामूली विवाद ने ले ली महिला की जान

Azamgarh : मामूली विवाद ने ले ली महिला की जान

Azamgarh : एक गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां रंजिश और मामूली विवाद ने एक महिला की जान ले ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक, नाऊपुर निवासी रामावती (45) पत्नी रामबली राजभर का दामाद संजीव पांडेय अपनी कार से ससुराल नाऊपुर आ रहा था। रास्ते में बिसकेतु सिंह, जो अपने दो छोटे भतीजों के साथ बाइक से बाल बनवाकर लौट रहा था। उनकी बाइक की कार से हल्की टक्कर हो गई। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई। विवाद बढ़ने पर बिसकेतु अपने भतीजों को घर छोड़कर दोबारा संजीव के पास पहुंच गया। इस बीच, संजीव की सास रामावती को घटना की जानकारी मिली। वह अपने दामाद को बचाने गई और बीच-बचाव के दौरान अचानक गोली चली, जो रामावती को जा लगी। गोली लगने से रामावती की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही अतरौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई। प्रारंभिक जांच में रंजिश को भी विवाद का कारण माना जा रहा है।

चिराग जैन, एसपी ग्रामीण आजमगढ़ ने बताया, अतरौलिया थाने में सूचना मिली थी कि एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली लगने से मृत महिला को जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सक ने रामावती को मृत घोषित कर दिया। मौके पर मौजूद मृतका के देवर ने बताया कि गांव के बिसकेतु और बंगाल सिंह गांव के ही रहने वाले हैं। उनके सहयोगी के साथ विपक्षी का विवाद चल रहा था। इसी को लेकर यह घटना हुई है।

Exit mobile version