Site icon Talk2India News

Jaunpur : कूलर की हवा को लेकर बारात में मारपीट, 1 की मौत      

Jaunpur : कूलर की हवा को लेकर बारात में मारपीट

Jaunpur : महराजगंज थाना क्षेत्र के बरहुपुर गांव में अजीबोगरीब घटना हो गई। यहां पर कूलर की हवा को लेकर बाराती और घराती के बीच मारपीट हो गई। जिसमें एक बाराती की मौत हो गई तो वहीं 3 लोग घायल हो गये। फिर पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्वक शादी संपन्न करायी गयी।

बताया जा रहा है कि महराजगंज थाना क्षेत्र के बरहूपुर गांव निवासी रामकुमार मौर्य की पुत्री खुशबू की शादी सुनील मौर्य पुत्र रामजी मौर्य के साथ तय हुई थी। गुरुवार की रात बरहुपुर गांव में बारात आयी। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को बारात द्वारचार और भोज के बाद जयमाल मंच पर पहुंची। गर्मी के कारण वहां लगे पंखे (कूलर) का रुख अपनी ओर करने को लेकर प्रतापगढ़ निवासी कमल कुमार उर्फ शानू (30 वर्ष) और उसके साथियों की घरातियों से कहासुनी हो गयी। बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गयी।

इस घटना में कमल कुमार समेत तीन बाराती गम्भीर रूप से घायल हो गये। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान कमल की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरविन्द पाण्डेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किये। पुलिस की निगरानी में जयमाल और विवाह की अन्य रस्में पूरी करायी गयीं।

शुक्रवार सुबह लड़की की विदाई भी शांतिपूर्वक करायी गयी। इस पूरे मामले पर थानाध्यक्ष अरविन्द पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। आगे विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Exit mobile version