Site icon Talk2India

‘Kapil Show 3’ का टीजर रिलीज : Sunil Grover के जांघ पर टैटू! फैंस भी दिखा सकेंगे टैलेंट

Kapil Show 3' का टीजर रिलीज

Kapil Show 3 : कॉमेडी का बादशाह कपिल शर्मा एक बार फिर हंसी का तूफान लेकर लौट रहे हैं ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3’ के साथ। इस बार शो का टीजर इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) का नया अवतार सभी का ध्यान खींच रहा है। सबसे चौंकाने वाला पल तब आता है जब वह अपनी जांघ पर टैटू दिखाते हैं जो कि शो का हाइलाइट बन गया है।

फैंस भी दिखा सकेंगे टैलेंट

इस सीजन में दर्शकों को न केवल कपिल शर्मा और उनके कॉमिक गैंग की मस्ती देखने को मिलेगी, बल्कि अब शो में फैंस को भी अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलेगा। यह नया फॉर्मेट दर्शकों की भागीदारी को बढ़ावा देगा।

Also Read – America में बिकने वाले ‘मेड इन इंडिया’ iPhone पर ट्रंप की 25% टैरिफ की चेतावनी

क्या है रिलीज डेट

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3’ का प्रसारण इस बार केवल OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर होगा। शो की रिलीज डेट 15 जून 2025 तय की गई है।

इस बार के शो में कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और अर्चना पूरन सिंह जैसे पुराने फेवरेट कलाकार नजर आएंगे, साथ ही कुछ नए चेहरे भी इस बार कॉमेडी का तड़का लगाएंगे।

टीजर में मस्ती, ड्रामा और दर्शकों के लिए ढेर सारी हंसी का वादा किया गया है, जिससे शो की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।

 

Exit mobile version