Site icon Talk2India

Lucknow : राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद की अवध प्रांत योजना बैठक का आयोजन, संगठन विस्तार पर मंथन

WhatsApp Image 2026 07 20 at 17.18.05

LUCKNOW

Lucknow : लखनऊ के गोमतीनगर में रविवार को राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद की अवध प्रांत योजना बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश के 32 जिलों में राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद सक्रिय रूप से कार्य कर रही है और अब अन्य राज्यों में भी संगठन का विस्तार करने की रणनीति बनाई जा रही है।

बैठक में अवध, काशी, ब्रज, गौ रक्षा, कानपुर और पश्चिम प्रांत में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार सनातनी ने कहा कि परिषद का स्थापना दिवस 13 सितंबर 2026 को भव्य रूप से मनाया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए संगठन के चार प्रमुख सूत्र—सनातन की रक्षा (चिंतन), संपर्क, कार्यक्रम और बैठक पर विशेष बल दिया।

प्रांत अध्यक्ष शशिभूषण सनातनी ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा प्रत्येक घर और प्रत्येक प्रखंड स्तर तक संयोजकों की नियुक्ति कर नियमित बैठकों के आयोजन पर जोर दिया।

Also Read – किस्सा कागजी नोटों का खत्म! RBI लाने जा रहा है पॉलिमर नोट

‘सनातनी कवच’ और शोध पीठ की जानकारी दी

बैठक में देशभर में चल रही विभिन्न प्रकार की जिहादी गतिविधियों और समाज की सुरक्षा से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। संगठन की ओर से शोध पीठ स्थापित करने तथा घायल एवं बीमार गौवंश के उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही गई।

प्रदेश प्रभारी प्रवेश सनातनी ने ‘सनातनी कवच’ अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि इसके माध्यम से व्यापारियों को व्यापार बढ़ाने में सहायता मिलेगी और उपभोक्ताओं को खाद्य पदार्थों में मिलावट जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही ‘सनातनी कवच’ का मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया जाएगा। संगठन का लक्ष्य 50 हजार से अधिक व्यापारियों को इस अभियान से जोड़ना है। साथ ही पोर्टल से सेवाएं लेने वाले उपभोक्ताओं को पांच प्रतिशत तक की विशेष छूट देने और प्रत्येक छह माह में विभिन्न व्यवसायों से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की भी जानकारी दी गई।

एक माह बाद होगी समीक्षा बैठक

राष्ट्रीय महासचिव मुकेश सनातनी ने बताया कि एक माह बाद संगठन की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि 13 सितंबर को होने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें।

Also Read  – Lucknow जैसा कांड दोहराने की तैयारी में जौनपुर! बंद कमरों के पीछे चल रहा बड़ा खेल

नए पदाधिकारियों की हुई घोषणा

बैठक के दौरान संगठन के विस्तार के तहत विभिन्न प्रांत, मंडल, जिला और वार्ड स्तर पर नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। रविंद्र सनातनी को प्रदेश संरक्षक, गोपाल सनातनी को प्रदेश उपाध्यक्ष, पंकज सनातनी को प्रदेश संगठन मंत्री, लक्ष्मी सनातनी को प्रांत संयोजक, अंकित सनातनी को मंडल संयोजक, हरदीप सनातनी को मंडल उपाध्यक्ष (लखनऊ), जय राम सनातनी को नगर उपाध्यक्ष (धर्म रक्षा प्रकोष्ठ), नकुल सनातनी को जिला उपाध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ), पवन सनातनी को जिला संगठन मंत्री तथा अजय सनातनी को जिला संयोजक (युवा प्रकोष्ठ) सहित विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

lucknow

बैठक में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष साधना सनातनी, प्रदेश संयोजक कुलदीप सनातनी सहित लखनऊ, सीतापुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, बहराइच, गोंडा और अन्य जिलों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

Exit mobile version