Site icon Talk2India

Palak Death Case : दहेज की भेंट चढ़ी इंस्टाग्राम क्वीन, शादी के एक साल बाद संदिग्ध मौत

Palak Death Case

मध्य प्रदेश में नवविवाहिताओं की प्रताड़ना और संदिग्ध मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भोपाल की मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि ग्वालियर में एक और खौफनाक मामला सामने आ गया। ग्वालियर की रहने वाली 21 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर (इंस्टाग्राम क्वीन) पलक रजक (Palak Death Case) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के सुरैया पुरा में रहने वाली 21 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पलक रजक की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके वालों का सीधा आरोप है कि पलक की दहेज के लिए हत्या की गई है। पलक के पिता मोहर सिंह रजक ने रोते हुए पुलिस और मीडिया को बताया कि मौत से महज 20 मिनट पहले पलक ने उन्हें फोन किया था। वह फोन पर बुरी तरह रो रही थी और डरी हुई थी।

पलक के आखिरी शब्द 

“पापा, मुझे यहाँ से ले जाओ। ये लोग कार और सोने की चेन मांग रहे हैं। मुझे लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं… ये लोग मुझे मार डालेंगे। घर में कोई मुझसे बात नहीं कर रहा, तीन दिन से मुझे ढंग से खाना भी नहीं दिया है।”

पिता ने उसे ढांढस बंधाया कि वह तुरंत उसके भाई को उसे लेने भेज रहे हैं लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। इस बातचीत के ठीक 20 मिनट बाद पलक के पति अमित रजक का फोन आया कि पलक ने फांसी लगा ली है। जब परिजन वहाँ पहुँचे तो पलक दम तोड़ चुकी थी। परिजनों का दावा है कि उसके गले, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे, जो हत्या की ओर इशारा करते हैं।

 

सोशल मीडिया रील्स पर बयां होता था अंदरूनी दर्द

पलक रजक सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थीं और ‘इंस्टाग्राम क्वीन’ के रूप में जानी जाती थीं। उनकी मौत के बाद उनकी पुरानी रील्स और पोस्ट तेजी से वायरल हो रही हैं। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि अपनी हालिया रील्स में पलक अक्सर अकेलेपन, डिप्रेशन (अवसाद), मानसिक तनाव और दिल टूटने जैसी भावनाओं को शायरी और गानों के जरिए बयां कर रही थीं। रील्स की इस चमक के पीछे एक नवविवाहिता का गहरा दर्द और घुटन छिपी हुई थी।

 

इसके बावजूद शादी के 3-4 महीने बाद ही पति, सास और जेठ ने पलक को ताने मारना और प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वे नई ‘ब्रेजा कार’ और सोने की भारी चेन की मांग कर रहे थे। पिता ने कहा, “अगर रखना नहीं था, तो मारने के बजाय उसे हमारे पास वापस भेज देते।”

Also Read – Twisha Sharma Death Case : डेटिंग ऐप से शुरू हुई लव स्टोरी का दहेज पर अंत

ट्विशा शर्मा केस से तुलना

यह मामला हूबहू भोपाल की ट्विशा शर्मा और ग्रेटर नोएडा की दीपिका नागर मामले जैसा ही नजर आ रहा है, जिनकी मई 2026 में ही संदिग्ध मौत हुई है और उनके ससुराल वालों पर भी दहेज का आरोप है। पलक के ससुर एक सरकारी कर्मचारी बताए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया/कॉल रिकॉर्ड्स की बारीकी से जांच

यह घटना 12 मई की है। मृतका की शादी को एक साल ही हुआ था, इसलिए नियमानुसार इस मामले की बेहद गंभीरता से जांच की जा रही है। परिजनों के बयानों के आधार पर ससुराल पक्ष के खिलाफ लगातार दहेज प्रताड़ना, स्त्रीधन और मानसिक उत्पीड़न के आरोप सामने आए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्य (FSL) और मृतका के सोशल मीडिया/कॉल रिकॉर्ड्स की बारीकी से जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर ससुराल वालों के खिलाफ कड़ी धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

Exit mobile version