Site icon Talk2India

फ्री नहीं रहेंगे अब सोशल मीडिया, Meta ने लॉन्च किए प्रीमियम प्लान्स

Meta

सोशल मीडिया दिग्गज मेटा (Meta) ने अपने सबसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म्स—इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप के लिए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सर्विस ‘प्लस’ को वैश्विक स्तर पर पेश कर दिया है। मेटा की हेड ऑफ प्रोडक्ट नाओमी ग्लीत (Naomi Gleit) ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि ये प्लान्स उन यूज़र्स के लिए हैं जो सामान्य अनुभव से कुछ ज्यादा यानी ‘प्रीमियम और एडवांस्ड’ फीचर्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं।

राहत की बात यह है कि फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप के बेसिक (फ्री) वर्जन पहले की तरह ही मुफ्त चलते रहेंगे लेकिन कई खास और नए फीचर्स केवल पैसे चुकाने वाले ‘प्लस’ मेंबर्स को ही मिलेंगे।

 

कितनी होगी कीमत? (संभावित ग्लोबल प्राइजिंग)

मेटा ने ग्लोबल मार्केट के लिए इन सब्सक्रिप्शन प्लान्स की कीमतें तय कर दी हैं। हालांकि भारत के लिए सटीक स्थानीय कीमत की आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है, लेकिन वैश्विक दरों के आधार पर यह इस प्रकार है:

Also Read – ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद घंटों नहीं आती बत्ती, क्या करता है बिजली विभाग?

क्या हैं ‘प्लस’ सब्सक्रिप्शन के खास फीचर्स?

मेटा ने स्पष्ट किया है कि ये नए प्लान्स पुराने ‘मेटा वेरीफाइड’ (ब्लू टिक वाले प्लान) से बिल्कुल अलग हैं। इसमें यूज़र्स को निम्नलिखित एक्स्ट्रा टूल्स मिलेंगे –

1. इंस्टाग्राम प्लस 
स्टोरी रीवॉच इन्साइट्स: आप देख सकेंगे कि कितने लोगों ने आपकी स्टोरी को दोबारा देखा है।

सीक्रेट स्टोरी प्रीयू: किसी की भी स्टोरी को बिना ‘व्यूअर लिस्ट’ में आए देखा जा सकेगा।

अनलिमिटेड ऑडियंस लिस्ट: ‘क्लोज फ्रेंड्स’ के अलावा भी आप स्टोरी के लिए कई अलग-अलग कस्टम सूचियाँ बना सकेंगे।

स्टोरी की समय सीमा: आपकी स्टोरी 24 घंटे से ज्यादा समय तक एक्टिव रह सकेगी।

इसके अलावा कस्टम ऐप आइकॉन्स, एनिमेटेड सुपर हार्ट रिएक्शंस और प्रोफाइल कस्टमाइजेशन के विकल्प मिलेंगे।

2. फेसबुक प्लस 
फेसबुक प्लस में भी इंस्टाग्राम की तरह ही एडवांस्ड प्रोफाइल कस्टमाइजेशन, सोशल फीचर्स और रील्स व पोस्ट के लिए बेहतर रीच और एडवांस्ड एनालिटिक्स टूल्स मिलेंगे।

3. वॉट्सऐप प्लस 
वॉट्सऐप के इतिहास में पहली बार ग्राहकों के लिए कोई पेड सर्विस आ रही है। इसमें मुख्य रूप से पर्सनलाइजेशन पर ध्यान दिया गया है।

इसके तहत यूज़र्स को कस्टम ऐप थीम्स, कस्टम रिंगटोन्स, ज्यादा चैट्स को पिन करने की सुविधा और प्रीमियम स्टिकर्स पैक दिए जाएंगे।

Also Read – पहला दावा अहीर बाकी जाए भाड़ में, ओपी राजभर का Akhilesh यादव पर निशाना

भविष्य की तैयारी: ‘Meta One’ और AI प्लान्स

कंपनी ने संकेत दिया है कि भविष्य में इन सभी अलग-अलग सब्सक्रिप्शन पैक्स को एक ही छत के नीचे लाया जाएगा, जिसे ‘Meta One’ ब्रांड नाम दिया जा सकता है। इसके अलावा मेटा अपने ‘Meta AI’ के भारी इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स के लिए भी पेड प्लान्स ला रहा है।

क्यों लिया मेटा ने यह फैसला?

टेक विशेषज्ञों के अनुसार, मेटा वर्तमान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा सेंटर्स के बुनियादी ढांचे पर अरबों डॉलर (अनुमानित $125 से $145 बिलियन) खर्च कर रहा है। केवल विज्ञापनों पर निर्भर रहने के बजाय कंपनी अब सीधे यूज़र्स से रेवेन्यू (कमाई) जनरेट करने का मॉडल अपना रही है।

Exit mobile version