Site icon Talk2India

अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की कामना के साथ सुफियान कुरैशी ने उर्स में चादर चढ़ाई

IMG 20261014 WA04111

जालौन। उरई स्थित हजरत सूफी कबीर अहमद चिश्ती निजामी रहमतुल्लाह अलैह के उर्स मुबारक में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुफियान कुरैशी पहुंचे। उन्होंने आस्ताने पर चादर चढ़ाकर गुलपोशी की और अमन-चैन के साथ उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने तथा अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने की कामना की।

इस दौरान आस्ताने के सज्जादानशीन हाजी तनवीर आलम ने सुफियान कुरैशी सहित अन्य मेहमानों का इस्तकबाल किया। सुफियान कुरैशी ने कहा कि वे अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की कामना लेकर यहां आए हैं और इसी उद्देश्य से चादर पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद अखिलेश यादव स्वयं इस पवित्र स्थल पर आकर दर्शन करेंगे।

उर्स के अवसर पर समाजवादी पार्टी के सांसद नारायणदास अहिरवार, युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद इमरान सिद्दीकी, मध्य प्रदेश के प्रदेश सचिव तलत खान, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी मोहम्मद अरशद दद्दा, भोगनीपुर के विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री और युवजन सभा के प्रदेश सचिव कासिफ खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version