नई दिल्ली। प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में तीन दिवसीय ज्वेलरी प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में देश-विदेश से खरीदार और ग्राहक पहुंच रहे हैं। इसमें पुनीत जेम्स की ओर से रत्न, रुद्राक्ष और सोने-चांदी के आभूषणों का नया कलेक्शन प्रदर्शित किया गया है।
पुनीत जेम्स के प्रतिनिधि पुनीत गुप्ता ने बताया कि उनकी कंपनी रत्नों और रुद्राक्ष का होलसेल कारोबार करती है और पूरे भारत में इसकी सप्लाई है। कंपनी दुनिया के अलग-अलग देशों से विभिन्न प्रकार के रत्न एकत्र करती है। इनमें श्रीलंका से येलो और ब्लू सफायर, जापान से कोरल और नेपाल से रुद्राक्ष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस बार येलो और ब्लू सफायर के साथ रुद्राक्ष की नई डिजाइन प्रदर्शनी में लाई गई हैं, जिन्हें सोने और चांदी में डिजाइन किया गया है। पुनीत जेम्स का स्टॉल भारत मंडपम के हॉल नंबर-3 में T-15 पर है।
शाम को फैशन शो, शगुन शर्मा होंगी शोस्टॉपर
गौरव ने बताया कि शनिवार शाम प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण फैशन शो होगा। इसमें पुनीत जेम्स की ज्वेलरी को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। ‘खतरों के खिलाड़ी’ फेम शगुन शर्मा शोस्टॉपर होंगी। फैशन शो की स्टाइलिंग गौरव और जयपुर से आईं आकांक्षा भल्ला कर रही हैं।
गौरव ने बताया कि पुनीत जेम्स अपने रत्न और आभूषण भारत के साथ-साथ दुनिया के कई देशों में सप्लाई करता है। कोलंबो और थाईलैंड सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी कंपनी के आभूषण पहुंच रहे हैं। पुनीत जेम्स के कलेक्शन और उत्पादों की अधिक जानकारी वेबसाइट puneetgems.com और इंस्टाग्राम पेज पर देखी जा सकती है।

