America में बिकने वाले ‘मेड इन इंडिया’ iPhone पर ट्रंप की 25% टैरिफ की चेतावनी

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Apple को चेतावनी दी है कि यदि कंपनी अमेरिका (America) में iPhone निर्माण नहीं करती है, तो मेड इन इंडिया सहित अन्य देशों से आयात किए गए iPhones पर कम से कम 25% टैरिफ लगाया जाएगा।

ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर कहा कि, “मैंने Apple के CEO टिम कुक को पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि अमेरिका में बिकने वाले iPhone का निर्माण अमेरिका में ही होना चाहिए, न कि भारत या किसी अन्य देश में। यदि ऐसा नहीं होता है, तो Apple को भारी टैरिफ देना होगा।”

WhatsApp Image 2025 05 23 at 6.08.05 PM

Also Read – 2025 को “गगनयान वर्ष” के रुप में मना रहा ISRO, युद्ध स्तर पर चल रही तैयारियाँ तेज

इस चेतावनी के बाद Apple के शेयरों में लगभग 3% की गिरावट देखी गई। विश्लेषकों का मानना है कि यदि यह टैरिफ लागू होता है तो अमेरिका में iPhone की कीमतें $3,500 तक पहुंच सकती हैं।

Apple फिलहाल भारत में अपने iPhone निर्माण को बढ़ा रहा है और 2025 तक इसके कुल वैश्विक उत्पादन में भारत की हिस्सेदारी 32% तक पहुंचने की उम्मीद है। यह चेतावनी Apple की ‘मेक इन इंडिया’ रणनीति के लिए एक बड़ा झटका मानी जा रही है।

ट्रंप की इस घोषणा को अमेरिका में घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की व्यापक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिससे वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला और व्यापार संबंधों पर व्यापक असर पड़ सकता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *