लखनऊ में ‘गैलेक्सी ऑटो ड्राइव’ का भव्य उद्घाटन, ऑटोमोबाइल सेवाओं को मिलेगा नया आयाम

लखनऊ में ऑटोमोबाइल सेक्टर में एक नए प्रतिष्ठान की शुरुआत हुई। पॉलीटेक्निक चौराहा, एचएल रोड स्थित अत्याधुनिक कार सजावट शोरूम एवं सर्विस सेंटर वर्कशॉप ‘गैलेक्सी ऑटो ड्राइव’ का भव्य उद्घाटन गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ। प्रतिष्ठान में कार सजावट के साथ आधुनिक ऑटोमोटिव सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

कार्यक्रम में देवा शरीफ आस्ताना ट्रस्ट के मैनेजर साद महमूद वारसी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने दुकान के प्रोपराइटर सैयद अरशद वारसी और उनके बेटे आसन वारसी के साथ प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया।IMG 20261005 WA0001

इस दौरान चौधरी अदनान, सरताज चौधरी समेत सैकड़ों लोग समारोह में शामिल हुए। अतिथियों ने नए प्रतिष्ठान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

‘काशान-ए-वारिस’, देवा शरीफ के अध्यक्ष अरशद मुर्तुजा वारसी के नेतृत्व में शुरू किए गए इस प्रतिष्ठान को वाहन प्रेमियों के लिए आधुनिक सुविधाओं और बेहतर सेवाओं का केंद्र बनाने का प्रयास किया गया है। ‘गैलेक्सी ऑटो ड्राइव’ में कार सजावट के साथ सर्विस सेंटर और वर्कशॉप की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

आयोजकों के अनुसार, प्रतिष्ठान का उद्देश्य ग्राहकों को आधुनिक तकनीक, गुणवत्तापूर्ण सेवाएं और बेहतर सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *