अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत को ‘नर्क’ कहे जाने वाले विवादित बयान पर ईरान भड़क गया है। ईरानी कॉन्सुलेट ने सोशल मीडिया पर ट्रंप को भारत की खूबसूरती देखने की सलाह दी है। वहीं अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने ट्रंप पर नस्लवादी बयानबाजी का आरोप लगाते हुए कड़ी आलोचना की है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत को ‘नर्क’ कहे जाने वाले बयान पर विवाद बढ़ गया है। मुंबई स्थित ईरानी कॉन्सुलेट ने ट्रंप पर तंज कसा है। ईरान ने ट्रंप को भारत की खूबसूरती देखने की सलाह दी है। वहीं, अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने भी इस बयान को लेकर ट्रंप पर निशाना साधा है।
ईरानी कॉन्सुलेट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक 16 सेकंड का वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में महाराष्ट्र के दो अलग-अलग रूप दिखाए गए हैं। एक तरफ मुंबई की चमकती गगनचुंबी इमारतें, हाईवे और शहरी चकाचौंध है। दूसरी तरफ, पहाड़ों में धुंध के बीच बहते झरने, झीलें और हरियाली से भरे रास्ते दिखाए गए हैं। इस पोस्ट के जरिए ट्रंप को ‘कल्चरल डिटॉक्स’ यानी अपनी सोच बदलने की सलाह दी गई है। कॉन्सुलेट ने वीडियो के साथ लिखा, ‘कभी इंडिया आकर देखो, फिर बोलना।’
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को ‘नरक’ बताने वाला पोस्ट शेयर किया. भारत ने इस पर संयम दिखाया. लेकिन तभी ईरान ने मोर्चा संभाला. और ऐसा जवाब दिया कि पूरा नैरेटिव पलट गया। ईरान ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, भारत को ‘नरक’ बताने वाले डोनाल्ड ट्रंप ‘कभी इंडिया आके देखो, फिर बोलना’. pic.twitter.com/WymVzrzloF
— Shahbaz Khan (@ShahbazKhan9050) April 24, 2026
डेमोक्रेटिक पार्टी भी ट्रंप पर भड़की
ट्रंप के ‘नर्क’ वाले बयान पर अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने भी निशाना साधा है। पार्टी प्रतिनिधियों ने ट्रंप पर ‘नस्लवादी कचरा’ फैलाने का आरोप लगाया है। एक प्रतिनिधि ने एक्स पर लिखा, ‘अमेरिकी संघर्ष कर रहे हैं और वो सोशल मीडिया पर नस्लवादी बातें फैलाने में व्यस्त हैं। वो राष्ट्रपति पद को एक रियलिटी टीवी शो की तरह चला रहे हैं। ये एक नाजुक समय है और हमारे देश को बेहतर लीडरशिप की जरूरत है।’
यह खबर भी पढ़ें – क्या होता है जब आप AC वाले कमरे में रखते हैं बाल्टी?
ट्रंप ने क्या कहा था?
आपको बता दें, डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक लेटर री-पोस्ट किया था। इसमें अप्रवासियों के बारे में बात करते हुए लिखा था, यहां (अमेरिका में) पैदा होने वाला बच्चा तुरंत नागरिक बन जाता है। फिर वो चीन, भारत या धरती के किसी दूसरे नर्क से अपने पूरे परिवार को यहां ले आते हैं।
खबरों के अनुसार, मिडिल-ईस्ट में तनाव बढ़ता ही जा रहा है। ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच जंग थमती नजर नहीं आ रही है। इस बीच भारत ने अपने नागरिकों को तुरंत ईरान छोड़ने की सलाह दी है, जो किसी बड़े हमले की ओर इशारा कर रहा है।