लखनऊ में दानिश सिद्दीकी बोले- फूड एक्सपो में 1500-2000 करोड़ के कारोबार की उम्मीद

लखनऊ। हजरतगंज स्थित रिगालिया ग्रीन्स में तीन दिवसीय आईआईए फूड प्रोसेसिंग एक्सपो का रविवार को समापन हो गया। आयोजकों के मुताबिक, एक्सपो में बड़ी संख्या में विजिटर्स और उद्यमी पहुंचे। एग्जिबिटर्स से मिले फीडबैक के आधार पर करीब 1500 से 2000 करोड़ रुपए के कारोबार की संभावना जताई गई है।



IMG 20260920 191336

आईआईए के राष्ट्रीय महासचिव दीपक कुमार बजाज ने कहा कि यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। गेहूं, चावल, गन्ना और आलू समेत 14 उत्पादों के उत्पादन में यूपी देश में आगे है। अब इनकी प्रोसेसिंग और वैल्यू एडिशन बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि युवाओं को जॉब सीकर के बजाय जॉब क्रिएटर बनाने में ऐसे आयोजन मददगार हैं।

 

बजाज ने बताया कि एक्सपो में उद्योग शुरू करने, विस्तार, लागत कम करने और तकनीक अपग्रेड करने से जुड़े समाधान उपलब्ध कराए गए। उन्होंने कहा कि यूपी में बने फिनिश्ड गुड्स को महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे राज्यों के बाजारों तक पहुंचाने से वैल्यू एडिशन बढ़ेगा।

आयोजक अदनान दानिश सिद्दीकी ने बताया कि आईआईए का पहला एक्सपो बलरामपुर गार्डन से शुरू हुआ था। अब रिगालिया ग्रीन्स में करीब एक लाख वर्गफीट क्षेत्र में तीन हैंगर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में एक्सपो को पूरे नॉर्थ इंडिया का बड़ा औद्योगिक एक्सपो बनाने का लक्ष्य है। आईआईए के करीब 16,500 सदस्य हैं।

 

समापन कार्यक्रम में जायद, सक्षम बत्रा, साद शम्सी, अदनान दानिश सिद्दीकी, अभिषेक मिश्रा और मेहुल महाजन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *