बसपा सुप्रीमो Mayawati ने कांग्रेसी नेताओं से मिलने से किया इंकार

लखनऊ : कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी का संदेश लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) के दरवाजे पर पहुंचे। पर मायावती ने मिलने से इनकार कर दिया, कांग्रेस नेता गेट पर अपना नाम लिखवाकर लौट आए। हालांकि पार्टी नेताओं का कहना है कि वे सिर्फ औपचारिक मुलाकात के लिए गए थे।

बसपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती इन दिनों लखनऊ में हैं। यह जानकारी मिलने पर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम, विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद तनुज पुनिया व अन्य नेता मायावती के आवास पर पहुंचे। उन्होंने मिलने का संदेशा भेजवाया लेकिन मायावती ने मिलने से इंकार कर दिया।

Also Read – Twisha Sharma Death Case : डेटिंग ऐप से शुरू हुई लव स्टोरी का दहेज पर अंत

चर्चा ये है कि वे कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी का संदेशा लेकर गए थे। वे आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बातचीत करना चाहते थे, लेकिन मायावती ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। कांग्रेस नेताओं से मिलने से मना कर दिया। ऐसे में उन्हें बैरंग लौटना पड़ा।

कांग्रेस नेताओं को बिना बुलाए मायावती के दरवाजे पर जाने को लेकर प्रदेश की सियासत में तरह- तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इस संबंध में कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम का कहना है कि वह दलित समाज की पूर्व मुख्यमंत्री हैं। ऐसे में उनका हालचाल लेना हमारा दायित्व है। हमने गेट पर अपना नाम लिखवा दिया है। जब बुलाएंगी तो दोबारा मिलने जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *