पहला दावा अहीर बाकी जाए भाड़ में, ओपी राजभर का Akhilesh यादव पर निशाना


अमेठी : समाजवादी पार्टी के अमेठी विधायक महराजी प्रजापति के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सुभासपा प्रमुख एवं यूपी के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने घटना को लेकर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सपा में गैर यादव पिछड़ों और दलितों की औकात झंडा ढोने और दरी बिछाने तक ही सीमित है।

Also Read : ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद घंटों नहीं आती बत्ती, क्या करता है बिजली विभाग?

सुभासपा प्रमुख एवं यूपी के पंचायती राज मंत्री ओपी राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर अपने सोशल मीडिया के जरिए बड़ा हमला बोला है। उन्होंने अमेठी के सपा विधायक महराजी प्रजापति के घर पर हुए हमले का जिक्र करते हुए लिखा है अखिलेश यादव जी, अब तो साफ हो गया कि समाजवादी पार्टी में गैर यादव पिछड़ों और दलितों की औकात सिर्फ झंडा-झोला ढोने, दरी बिछाने और वोट देने तक ही है। सम्मान, सुरक्षा और सत्ता में ‘पहिला दावा अहिर’… बाकी जाएं भाड़ में।
कुछ तो शर्म कीजिए, आपकी ही पार्टी की प्रजापति समाज से आने वाली महिला विधायक को सपाई गुंडे मार रहे हैं, खुलेआम गाली दे रहे हैं, जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। महिला विधायक का बेटा खुद कैमरे पर नाम लेकर कह रहा है कि जय यादव, बलराम यादव, शेर बहादुर यादव उनकी मां को मार-पीट रहे, धमका रहे हैं मगर अखिलेश यादव एकदम्मे चुप्पी साधे हुए हैं।

 

इसके अलावा भी उन्होंने अखिलेश को लेकर कई बातें लिखी हैं। उन्होंने लिखा है कि इनके पीडीए का असली चेहरा यही है। अखिलेश के लिए पीडीए सिर्फ चुनावी पोस्टर का नारा है, असलियत में गैर यादव पिछड़ों और दलितों के हिस्से अपमान ही आता है और अखिलेश का संरक्षण सिर्फ जाति देखकर ही मिलता है।

Also Read : Kanpur : इलाज में लापरवाही या सिस्टम की साठगांठ? अस्पताल में महिला ने गंवाया हाथ

आपको बता दें कि मंगलवार को अमेठी के सपा विधायक महराजी प्रजापति के बेटे अनुराग प्रजापति ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि उनके आवास विकास कालोनी स्थित आवास पर दर्जन भर से अधिक लोगों ने आकर मारपीट की थी। अनुराग प्रजापति ने पुलिस के साथ सपा मुखिया अखिलेश यादव से भी मामले को संज्ञान में लेकर कठोर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने बुधवार को नामजद आरोपियों में से पांच आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। पूरे मामले को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *