लखनऊ। फिल्मियागी प्रोडक्शन के संस्थापक अभिषेक द्रोहर की दूसरी कंपनी अवध इंटरनेशनल स्टाइल वीक (AISW) की ओर से भव्य फैशन एवं स्टाइल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन की ऑर्गनाइजर आकांक्षा सिंह हैं, जबकि तारुशी सिंह को-ऑर्गनाइजर की भूमिका निभा रही हैं।
AISW के आगामी आयोजन के लिए 24 सितंबर को जन्नत एक्स, मिलेनियम पैलेस, लखनऊ में ग्रैंड ऑडिशन आयोजित किया गया। ऑडिशन में मॉडल्स ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और रैंप वॉक के हुनर का प्रदर्शन किया।
ऑडिशन में फैशन और मॉडलिंग जगत से जुड़े कई प्रमुख चेहरे भी शामिल हुए। इनमें मिस लखनऊ 2026 की विजेता उन्नति सिंह, मिस्टर लखनऊ 2026 के विजेता आदित्य निषाद और ट्रांस एक्टिविस्ट, मॉडल, अभिनेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रियंका सिंह रघुवंशी प्रमुख रूप से शामिल रहीं।
आयोजन को सफल बनाने में फिल्मियागी प्रोडक्शन की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। टीम के सामूहिक प्रयासों से ऑडिशन का आयोजन व्यवस्थित तरीके से किया गया और प्रतिभागियों को पेशेवर फैशन मंच उपलब्ध कराया गया।
आयोजन की को-ऑर्गनाइजर तारुशी सिंह की भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी सक्रिय भागीदारी और टीम के साथ समन्वय से कार्यक्रम को बेहतर तरीके से संचालित करने में मदद मिली।
8 अक्टूबर को होगा मुख्य आयोजन
AISW का मुख्य आयोजन 8 अक्टूबर को क्लब गेस्टो, लखनऊ में प्रस्तावित है। यहां फैशन, स्टाइल, ग्लैमर और मनोरंजन का संगम देखने को मिलेगा।
फिल्मियागी फैशन वीक सीजन-5 की तैयारी
फिल्मियागी प्रोडक्शन का बहुप्रतीक्षित फिल्मियागी फैशन वीक सीजन-5 भी जल्द आयोजित होने जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, सीजन-5 का आयोजन दिसंबर के अंत तक होने की संभावना है। इसे लेकर मॉडल्स, डिजाइनर्स और फैशन इंडस्ट्री से जुड़े लोगों में उत्साह है।
अक्टूबर में होगा भव्य डांडिया नाइट समारोह
इसी कड़ी में 17 और 18 अक्टूबर को एट ओशन इवेंट के सहयोग से भव्य डांडिया नाइट का आयोजन किया जाएगा। इसे ‘उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी डांडिया नाइट’ के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। इसमें लखनऊवासियों के लिए गरबा, डांडिया, संगीत और मनोरंजन से भरपूर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
फिल्मियागी प्रोडक्शन के संस्थापक अभिषेक द्रोहर का उद्देश्य लखनऊ में फैशन, मॉडलिंग और मनोरंजन से जुड़े प्रतिभाशाली लोगों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और शहर में बड़े स्तर के पेशेवर आयोजनों को बढ़ावा देना है।
आने वाले महीनों में AISW, फिल्मियागी फैशन वीक सीजन-5 और डांडिया नाइट जैसे आयोजनों के साथ लखनऊ में फैशन एवं मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियों के और व्यापक होने की उम्मीद है।