लखनऊ में NIU की ‘एजुकेटर्स मीट’ का सफल आयोजन, जुटे नामचीन शिक्षक और विशेषज्ञ

NIU द्वारा लखनऊ में ‘एजुकेटर्स मीट’ का सफल आयोजन किया गया। इस भव्य समागम में शिक्षाविदों और विशेषज्ञों ने नई शिक्षा नीति, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और शिक्षा के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन किया।

लखनऊ के सिकंदराबाद में एक निजी होटल में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा एजुकेटर्स मीट का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर 50 से अधिक शिक्षकों एवं शिक्षाविदों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता, नवाचार एवं आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा देना तथा शिक्षकों के बीच विचारों के आदान-प्रदान के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराना था। इस दौरान प्रतिभागियों को बदलते शैक्षणिक परिवेश, नई तकनीकों तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी प्रदान की गई।

Also Read – फ्री नहीं रहेंगे अब सोशल मीडिया, Meta ने लॉन्च किए प्रीमियम प्लान्स

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डायरेक्टर एडमिशन एंड आउटरीच आकाश शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता के विकास तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान के संवाहक नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के प्रमुख आधार होते हैं।

NIU
NIU

कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर विनोद नागर ने प्रभावी एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया। उन्होंने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए आयोजन को सफल बनाने में उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

Also Read – गर्मी का महासंकट: 150 साल पुराना वो खौफनाक ‘सुपर अल नीनो’, जिसने निगली थीं करोड़ों जिंदगियां

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान, विचार-विमर्श तथा नई शैक्षणिक रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस संवाद से प्रतिभागियों को शिक्षा के क्षेत्र में नए दृष्टिकोण एवं बेहतर कार्यप्रणालियों की जानकारी प्राप्त हुई, जिससे उन्हें अपने शिक्षण कार्य में नई प्रेरणा और ऊर्जा मिली। कार्यक्रम में अंकुर शर्मा, तरुण प्रताप सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *