Meerut : रैपिडएक्स के कर्मचारियों पर गिरा स्लैब, लोगों ने बतायी खौफ की दास्तां

मेरठ में रविवार देर रात को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां शाप्रिक्स मॉल चौराहे पर रात को ढाई बजे रैपिडएक्स ट्रेन के कर्मचारी ऊपर फ्रेम रख रहे थे तभी अचानक भरभरा कर पूरा स्लैब गिर पड़ा। जिसमें आठ मजदूर बुरी तरह घायल हो गए। दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

Jul 17, 2023 - 14:33
Jul 17, 2023 - 14:40
 0
Meerut : रैपिडएक्स के कर्मचारियों पर गिरा स्लैब, लोगों ने बतायी खौफ की दास्तां

मेरठ में रविवार देर रात को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां शाप्रिक्स मॉल चौराहे पर रात को ढाई बजे रैपिडएक्स ट्रेन के कर्मचारी ऊपर फ्रेम रख रहे थे तभी अचानक भरभरा कर पूरा स्लैब गिर पड़ा। जिसमें आठ मजदूर बुरी तरह घायल हो गए। दो की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना से आसपास में हड़कंप मच गया। शॉप्रिक्स मॉल चौकी पुलिस और आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। घटना की सूचना पर जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवान, सीओ ब्रह्मपुरी और ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मजदूर सोनू ने बताया कि अचानक से पूरा स्लैब भरभराकर नीचे गिर गया। गनीमत रही थी कि कोई भी फ्रेम के नीचे नहीं दबा। फ्रेम के नीचे आ जाते तो बड़ा हादसा हो जाता। शॉप्रिक्स मॉल चौकी के ठीक सामने जहां पर यह स्लैब ऊपर रखा जा रहा था, वहां पर किसी भी वाहन को नहीं रोका गया था, गनीमत रही कि जिस समय स्लैब गिरा तो उस समय नीचे कोई भी व्यक्ति नहीं जा रहा था, कोई वहां से गुजर रहा होता तो वह भी चपेट में आ जाता।

मौके पर नहीं आई एंबुलेंस

वहीं गाजियाबाद के दो युवकों ने बताया कि वह चंद सेकंड पहले ही यहां से निकले थे, वह बाल-बाल बच गए। घटना से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। बताया गया कि घायलों को अस्पताल ले जाने में आधा घंटे से ज्यादा का समय लग गया। एंबुलेंस मौके पर नहीं आई थी, कोई भी व्यक्ति उनको अपनी प्राइवेट गाड़ी से ले जाने वाला नहीं था। इसके बाद अधिकारियों ने किसी तरह उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

घटना की जांच के लिए बनायी गयी समिति

बताया जा रहा है कि यह टेम्परेरी सपोर्ट स्ट्रक्चर सेफ्टी बैरीकेटेड एरिया के अंदर गिरा। सेफ्टी बैरिकेटेड एरिया के बाहर किसी को चोट नहीं आई। गिरे हुए टेम्परेरी सपोर्ट स्ट्रक्चर और मटेरियल को हटाने का कार्य आरंभ कर दिया गया है। दिल्ली से मेरठ और मेरठ से दिल्ली जाने का दोनों मार्ग खुला हुआ है और सामान्य यातायात चल रहा है।  इस घटना की जांच के लिए तीन अधिकारियों की समिति बनाई गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow