Kanpur : सुहागरात में मिलन से पहले ही उजड़ गया सुहाग

कानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसको जानकर कोई भी सोचने को मजबूर हो जाये कि आखिर ऐसा क्यों। क्यों नई नवेली दुल्हन का

May 30, 2023 - 11:42
Jun 4, 2023 - 16:21
 0
Kanpur : सुहागरात में मिलन से पहले ही उजड़ गया सुहाग

कानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसको जानकर कोई भी सोचने को मजबूर हो जाये कि आखिर ऐसा क्यों। क्यों नई नवेली दुल्हन का सुहागरात में मिलन से पहले ही सुहाग उजड़ गया। आखिर क्या वजह रही होगी।

तालग्राम थाना के मछरैया गांव निवासी रामविलास यादव खेती का काम करते हैं। उनके छोटे पुत्र मनोज यादव (23) की शादी गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के देवीपुर्वा निवासी लालू यादव की पुत्री गोल्डी (22) से 27 मई को हुई थी। 28 मई को मंडल उखाड़ने और कंगन खोलने की रस्म अदा की गई। सुहागरात के लिए कक्ष को सजाया गया था। रात में 10 बजे दुल्हन को उसकी दो ननदों ने कमरे में पहुंचाया। कुछ देर बाद दुल्हन बाथरूम में चली गई।।

इस बीच दूल्हे ने दरवाजा बंद कर लिया और पंखे के सहारे फांसी लगाकर झूल गया। दुल्हन ने जब कमरे का दरवाजा खटखटाया तो नहीं खुला। फिर उसने खिड़की से अपने पति को लटकता और तड़पता देखा तो शोर मचाया।

परिजनों ने तोड़कर युवक को फंदे से उतारा और सौ शैय्या अस्पताल छिबरामऊ लेकर गए। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं थाना प्रभारी देवेश पाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या की वजह तलाशने का प्रयास किया जा रहा है।

सुहाग रात में मिलन से पहले ही उजड़ गया सुहाग

इस घटना की युवक के माता-पिता की हालत बेसुध है तो वहीं दुल्हन सुहागरात के दिन ही विधवा हो गयी। यह मंजर देख सभी की आंखें नम होती दिखीं। गांव में भी इस घटना से चारों तरह मातम पसरा है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow