Republic day के दिन करें ये खास काम, सबकी निगाहें रहेंगी आप पर

भारत के राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस को लेकर देशवासी काफी उत्साहित हैं। ऐसे में सभी उम्र के लोग इस दिन की तैयारियों में लगे हुए हैं। चारों तरफ देशभक्ति का रंग देखने को मिल रहा है। स्कूल में बच्चे गणतंत्र दिवस के मौके पर ड्राइंग बनाते हैं और तिरंगे के रंगों वाले कपड़े पहनते हैं। सोशल मीडिया पर आपको रिपब्लिक डे डेकोरेशन से जुड़े आइडिया देखने को मिल जाते हैं।

Jan 25, 2024 - 20:19
Jan 25, 2024 - 22:37
 0
Republic day के दिन करें ये खास काम, सबकी निगाहें रहेंगी आप पर

भारत के राष्ट्रीय पर्व यानी 26 जनवरी को लेकर देशवासी काफी उत्साहित हैं। सभी उम्र के लोग इस दिन के तैयारियों में लगे हुए हैं। चारों तरफ देश का रंग देखने को मिल रहा है। गणतंत्र दिवस के मोके पर जगह-जगह बैज और तिरंगा रंग के कपड़े खूब देखने को मिल जाते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर आपको रिपब्लिक डे डेकोरेशन से जुड़ी कई चीजें मिल जाती हैं। 

क्या खास कर सकती हैं

इस दिन लड़कियां और महिलाएं तिरंगे के रंग-बिरंगी पोशाकों के साथ मिलता-जुलता मेकअप भी करती हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी कई तस्वीरें आपको मिल जायेंगी। अगर आप भी गणतंत्र दिवस के किसी कार्यक्रम में जा रही हैं तो आप भी इसे अपना सकती हैं, जिससे सभी की नजरें आप पर टिकी रहेंगी। इसके लिए आप आई मेकअप कर सकती हैं। केसरी, हरा और सफेद रंग का आई शेडो सीक्वेंस में अप्लाई कर सकती हैं।

अट्रैक्टिव दिखने के लिए अपनायें ये ट्रिक

आजकल लड़कियां और महिलायें तरह-तरह की डिजाइन के नेल आर्ट पसंद करती हैं। लोग नेल आर्ट पर अपनी पसंद का कुछ भी बनवाते हैं। पर गणतंत्र दिवस के खास मौके पर आप केसरी, हरे और सफेद रंग के नेलपेंट से आर्ट बनवा सकते हैं। अगर आपको लिपिस्टिक का शौक है तो आप नारंगी कलर की लिपस्टिक का चयन कर सकती हैं। ये आपके लुक को और भी बेहतर बना देगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow