डॉक्टर ने फ्लाइट में बचाई महिला की जान, मददगार बनी Apple वाच

लंदन के एक डॉक्टर ने हवा में एक बुजुर्ग महिला की जान बचाई। उन्होंने Apple वॉच की एक खास ट्रिक का इस्तेमाल कर ऐसा किया, जो अब बैन कर दी गई है।

Jan 25, 2024 - 20:29
Jan 26, 2024 - 00:08
 0
डॉक्टर ने फ्लाइट में बचाई महिला की जान, मददगार बनी Apple वाच

लंदन के एक डॉक्टर ने हवा में एक बुजुर्ग महिला की जान बचाई। उन्होंने  Apple वॉच की एक खास ट्रिक का इस्तेमाल कर ऐसा किया, जो अब बैन कर दी गई है। डॉक्टर रशीद रियाज़ इंग्लैंड के हेरफोर्ड काउंटी अस्पताल में कार्यरत हैं। 9 जनवरी को वह रायनएयर की फ्लाइट से बर्मिंघम से वेरोना स्कीइंग हॉलिडे पर जा रहे थे। उसी फ्लाइट में एक 70 साल से अधिक उम्र की महिला को अचानक सांस लेने में दिक्कत होने लगी।

Apple वॉच इस तरह बनी मददगार

डॉक्टर रियाज़ ने फ्लाइट अटेंडेंट से उनकी Apple वॉच मांगी, जिसका एक खास फीचर है – ब्लड ऑक्सीजन लेवल मापना। इस फीचर का इस्तेमाल कर उन्होंने महिला का ऑक्सीजन लेवल चेक किया। जिससे पता चला कि यह बहुत कम है। उन्होंने तुरंत फ्लाइट अटेंडेंट से ऑक्सीजन सिलेंडर मांगा और महिला को ऑक्सीजन देना शुरू कर दिया।

इस तरह डॉक्टर रियाज़ ने महिला की जान बचाई। इसके बाद फ्लाइट करीब एक घंटे बाद इटली में सुरक्षित लैंड हो गई। डॉक्टर रियाज़ ने बताया कि Apple वॉच ने उन्हें महिला के कम ऑक्सीजन लेवल का पता लगाने में मदद की। उन्होंने महिला से उनकी मातृभाषा उर्दू में बात करके उनके पति को आश्वस्त किया, जो शुरू में महिला के बेहोश होने से घबरा गए थे।

डॉक्टर ने बताई खास बात

डॉक्टर रियाज़ ने कहा, “मैंने इस फ्लाइट के दौरान गैजेट का इस्तेमाल करने के बारे में बहुत कुछ सीखा। यह इस बात का उदाहरण है कि कैसे हम इन आसानी से उपलब्ध गैजेट्स का इस्तेमाल कर हवाई यात्रा के दौरान होने वाली आपात स्थितियों में मदद कर सकते हैं।

हालांकि, Apple ने हाल ही में घोषणा की है कि वह नए Series 9 और Ultra 2 Apple वॉच में इस ब्लड ऑक्सीजन फीचर को बंद कर देगा। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि Apple का इस फीचर के सॉफ्टवेयर को लेकर मेडिकल टेक्नोलॉजी कंपनी Masim के साथ पेटेंट विवाद चल रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow