Cyclone Biparjoy : बिपरजॉय चक्रवात से हर तरफ तबाही, 940 गांवों की बिजली गुल

गुजरात में बिपरजॉय चक्रवात को 16 घंटे से ज्यादा वक्त बीत चुका है। सौराष्ट्र-कच्छ के रास्ते यह कमजोर होता जा रहा है हालांकि रात भर तूफान ने काफी तबाही मचाई है।

Jun 16, 2023 - 15:43
 0
Cyclone Biparjoy : बिपरजॉय चक्रवात से हर तरफ तबाही, 940 गांवों की बिजली गुल

गुजरात में बिपरजॉय चक्रवात से तेज हवा और भारी बारिश से बड़ी संख्या में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए हैं। कई गांवों में बिजली भी गुल हो गई है। इस तूफ़ान के आने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तूफ़ान के कारण 500 से ज्यादा पेड़ उखड़ गए हैं और साथ 940 गांवों की बिजली भी गुल हो गयी है।  

तबाही का मंजर इतना खतरनाक है कि भावनगर में नाले में फंसी बकरियों को बचाते समय एक व्यक्ति और उसके बेटे की मौत हो गई। तूफानी हवाओं से सैकड़ों पेड़ सड़क पर गिर गए हैं। 1 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है।

रात में बिपरजॉय ने कितना नुकसान किया, उसके निशान अब दिन में देखे जा रहे हैं। शाम 6.30 बजे गुजरात तट के पास पहुंचने के दौरान चक्रवात 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा था। इस दौरान हवा की स्पीड 115-125 किलोमीटर प्रति घंटे से 140 किलोमीटर प्रति घंटे थी। 

बिपरजॉय का खौफ शासन प्रशासन समेत लोगों में भी काफी देखा जा सकता है। 15 जून को आने वाले चक्रवात ने गुजरात में बारिश और तेज हवाओं के साथ दस्तक दे दी है और अब इसका असर देश के अलग-अलग हिस्सों में भी देखना को मिल रहा है।

चक्रवात की वजह से कई ट्रेनों को रद्द करने के साथ स्कूलों में भी छुट्टी कर दी गयी थी। साथ ही उस इलाके में रहने वाले लोगों को दूसरे स्थान पर सुरक्षित पहुंचा दिया गया था। प्रभावपूर्ण इलाके में बचाव कार्य जारी है। 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow