Unnao : खाना खाते ही 35 महिलाओं की बिगड़ी तबीयत, 19 गंभीर

उन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में खाना खाते ही 35 महिलाओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन में उन्हें हसनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और 19 गंभीर महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Jun 4, 2023 - 16:56
 0
Unnao : खाना खाते ही 35 महिलाओं की बिगड़ी तबीयत, 19 गंभीर

उन्नाव जिले के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव गदनखेड़ा में विश्वनाथ पाल के बेटे विपिन पाल की बारात शनिवार को आसीवन थाना क्षेत्र के छोटा बरहा गांव गई थी। उनके घर पर 35 महिलाएं मौजूद थीं। घर में मौजूद सभी महिलाओं ने खाना खाया कि अचानक एक के बाद एक की हालत बिगड़ने लगी। आनन फानन में उन्हें हसनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। 19 महिलाओं को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल चिकित्सकों ने सभी की हालत में सुधार बताया है।

भर्ती महिलाओं ने बताया कि खाना ताजा बनाया गया था। शायद खाने में छिपकली गिरी होगी। खाना अभी रखा हुआ है। यहां से जाने के बाद खाना बर्तनों से हटाया जाएगा। 

ये महिलायें हुईं बीमार

इसमें 19 की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में भर्ती महिलाओं में सियादुलारी (60), अनूप कुमारी (27), रुक्कमीना (55), रामेश्वरी (60), जगरानी (50), रामपति (55), बिटान  (46), पंकज की पुत्री अंकिता (3) शामिल हैं।

सभी की हालत में सुधार है

इसके अलावा शिवपाल की बेटी शिवांशी (3), अंजू (26), शिवाना (70), जगदेई (63), रामदेई (70), अंजू पाल (30), राजरानी (45), गीता (50), रघुरानी (45), तेवराना (60) शिवदेवी (48) शामिल हैं। इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर फैसल जुबेर ने बताया कि सभी की हालत में सुधार है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow