Akash Anand : BSP को मिल गया अब नया उत्तराधिकारी, जानें इनके बारे में सब कुछ

कांशीराम की बनाई बहुजन समाज पार्टी को अब नया उत्तराधिकारी मिल गया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी की बागडोर आकाश आनंद को सौंपी है।

Dec 11, 2023 - 13:53
Dec 11, 2023 - 14:08
 0
Akash Anand : BSP को मिल गया अब नया उत्तराधिकारी, जानें इनके बारे में सब कुछ

Akash Anand : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है। रविवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक में उन्होंने यह घोषणा की है। हालांकि उन्होंने आकाश को उन राज्यों में संगठन को मजबूत करने का जिम्मेदारी सौंपी है, जहां पर पार्टी संगठन कमजोर है। यूपी और उत्तराखंड में संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी बसपा सुप्रीमो खुद ही संभालेंगी।

कौन हैं आकाश आनंद?

आकाश आनंद मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं। इन्होंने गुरुग्राम से शुरुआती दौर की पढ़ाई के बाद लंदन से 2013 से 2016 के बीच एमबीए किया है। वापस आने पर उन्होंने कुछ कंपनियों को भी खोला, फिर उन्होंने राजनीति में आने का फैसला लिया। वर्ष 2017 में बसपा सुप्रीमो मायावती ने सहारनपुर में आयोजित एक रैली में पहली बार आकाश आनंद को मंच पर अपने साथ बैठाकर पार्टी कैडर को संदेश दिया था कि भविष्य में आकाश ही बसपा संगठन में अहम भूमिका निभायेंगे।

Read Also - India में मिले Walking Pneumonia के मामले, क्या चीन से जुड़े हैं केस? AIIMS ने क्या कहा -

फिर वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में आकाश काे स्टार प्रचारक बनाया गया। साथ ही युवाओं को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। पिछले साल मार्च महीने में मायावती ने आकाश को पार्टी का नेशनल कोआर्डिनेटर बनाकर सबको चौंका दिया था। आकाश की शादी पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ की पुत्री डाॅ. प्रजा से पिछले मार्च महीने में हुई थी।

सोशल मीडिया के जरिये लोगों के बीच पहुंच बनाई

आकाश आनंद को जब पार्टी की जिम्मेदारियां मिलीं, उसके बाद उन्होंने सबसे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को जरिया बनाकर लोगों के बीच पहुंच बनानी शुरू की। ट्विटर यानी एक्स, फेसबुक आदि माध्यमों के जरिए बसपा सोशल मीडिया पर बाकी दलों की तरह अपनी उपस्थिति दर्ज कराने लगी। बसपा सुप्रीमो मायावती के एक्स (ट्विटर) हैंडल का सारा काम भी आकाश आनंद की निगरानी में होता है।

काफी खुश है बहुजन समाज

2 दशक बाद कांशीराम की बनाई बहुजन समाज पार्टी को अब नया उत्तराधिकारी मिल गया है। 2001 में जब कांशीराम ने पार्टी की बागडोर मायावती के हाथों में सौंपी थी तब पार्टी का ग्राफ बढ़ रहा था। फिर अगले ही साल मायावती फिर से मुख्यमंत्री बन गईं। अब उन्होंने अपने भतीजे आकाश आनंद पर भरोसा जताया है जबकि कांशीराम ने मायावती को मेरिट के आधार पर चुना था लेकिन अब मायावती को पार्टी के सबसे योग्य आकाश आनंद ही लगे। पार्टी कार्यकर्ता जोश में हैं और कह रहे हैं कि पूरा बहुजन समाज खुश है। 

Also Read - Meftal Spas का प्रयोग करते हैं तो हो जायें सावधान, दे रहा है कई परेशानियों को दावत

जानें आकाश आनंद के बारे में 

आकाश आनंद वर्ष 1995 में नोएडा में जन्मे थे। इन्होंने स्कूली शिक्षा नोएडा और गुरुग्राम से हासिल की। वर्ष 2013 से 2016 के बीच लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ प्लाईमाउथ से एमबीए किया। वहीं से वापस आने पर खुद का व्यवसाय शुरू किया और पिता का कारोबार भी संभाला। बताया जाता है कि इनकी पांच कंपनियां हैं। वर्ष 2016 में आकाश आनंद ने सक्रिय राजनीति में आने का फैसला लिया था। एक्स पर इनके 184 लाख और फेसबुक पर 53 हजार फॉलोवर्स हैं। उन्होंने बसपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ की बेटी डॉ. प्रज्ञा से शादी की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow