BSP : यूपी में विफल बसपा अब दूसरे राज्यों पर करेगी फोकस, हटायेगी निष्क्रिय कार्यकर्ता

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव बसपा में बीएसपी के सार दांव विफल हो गये हैं। इसलिए बसपा ने अब दूसरे राज्यों पर फोकस करने की तैयारी शुरू

May 30, 2023 - 17:22
May 30, 2023 - 17:26
 0
BSP : यूपी में विफल बसपा अब दूसरे राज्यों पर करेगी फोकस, हटायेगी निष्क्रिय कार्यकर्ता

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव बसपा में बीएसपी के सार दांव विफल हो गये हैं। इसलिए बसपा ने अब दूसरे राज्यों पर फोकस करने की तैयारी शुरू कर दी है। बसपा का कहना है कि अपने-अपने राज्य में पार्टी संगठन को मजबूत करो और काम न करने वाले पदाधिकारियों को हटाओ। 

बता दें, यूपी विधानसभा चुनाव में बसपा को कड़ी हार का सामना करना पड़ा था। बसपा उम्मीदवार को केवल एक सीट पर ही जीत मिली थी। फिर नगर निकाय चुनाव में भी यही हाल रहा। बसपा महापौर पद पर एक भी सीट नहीं जीत सकी, जबकि पिछले चुनाव में उसने दो सीटें जीत ली थीं। यही वजह है कि अब बसपा अन्य प्रदेशों पर फोकस कर रही है। 

बसपा सुप्रीमो लखनऊ में ही 6 राज्यों के पदाधिकारियों की बैठक ले चुकी है। दिल्ली, जम्मू कश्मीर और झारखंड के अलावा कर्नाटक, महाराष्ट्र व उत्तराखंड के पदाधिकारियों की बैठक में पार्टी आगे की तैयारियों पर जोर दिया जा रहा है। बीएसपी का पूरा फोकस अब इन सभी राज्यों के दलित वोटरों पर है क्योंकि सभी राज्यों में यह वर्ग ऐसा है कि यदि बसपा पदाधिकारी इनके बीच जाएं और इनका रुझान अगर बसपा की तरफ हो जाए तो बसपा वहां सफल हो सकती है। 

 सभी जगह युवाओं को जोड़ने पर जोर

उत्तर प्रदेश के साथ ही बसपा इन सभी राज्यों में युवाओं पर फोकस कर रही है। दरअसल बसपा की चाहती है कि पुराने ऐसे कार्यकर्ता जो अब निष्क्रिय हैं, उन्हें बाहर का रास्ता दिखाकर यूथ टीम खड़ी की जाए। इन सभी बैठकों में कहा गया है कि युवाओं को जोड़ें। इसके लिए दूसरे दलों के ऐसे युवाओं पर भी निगाह है जो वहां उपेक्षित हैं। इन सभी को जिम्मेदारियां देने को भी कहा गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow