अजब-गजब : क्या बिल्ली का रास्ता काटना होता है इतना अशुभ ?

हमारे हिन्दू धर्म में कई तरह की मान्यताएं हैं। कहा जाता है कि चिटके कांच में चेहरा देखना अशुभ होता है। वहीं अगर कांच टूट जाये तो शुभ माना जाता है। खाली बाल्टी देखना अशभु होता है।

Jun 6, 2023 - 15:22
Jan 15, 2024 - 18:27
 0
अजब-गजब : क्या बिल्ली का रास्ता काटना होता है इतना अशुभ ?

हमारे धर्म में बिल्ली के रास्ता काट देने को भी अशुभ माना जाता है लेकिन बिल्ली के साथ ही यह भेदभाव क्यों। किसी और जानवर के रास्ता काट देने से तो हम नहीं रुक जाते है और न ही अशुभ मानते हैं तो सिर्फ बिल्ली क्यों। 

कहा जाता है कि जानवरों को अनहोनी का आभास पहले से ही हो जाता है। ऐसा माना जाता है कि कुत्ते की ही तरह बिल्ली की छठी इंद्री भी काफी विकसित और तेज होती है जिससे उन्हें भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में पहले से पता चल जाता है। बिल्ली का रास्ता काटना तभी अशुभ माना जाता है जब बिल्ली बायीं ओर रास्ता काटते हुए दायीं ओर की तरफ चली जाये। अन्य स्थितियों में बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ नहीं माना जाता है। यदि कहीं जाते समय रास्ते में बिल्ली मुंह से मांस का टुकड़ा दबाए हुए कहीं जाती दिख जाए, तो यह एक शुभ संकेत है। ऐसा देखने पर सभी कार्य सफल हो जाते हैं लेकिन ऐसा केवल भारत में नहीं बल्कि अन्य देशों में भी माना जाता है।  

भारत के अलावा, कुछ देशों का मानना ​​है कि यह एक अच्छा संकेत है जबकि अन्य सोचते हैं कि यह कुछ बुरा संकेत देता है। जर्मनी, जापान और आयरलैंड के लोगों का मानना ​​है कि अगर काली बिल्ली आपका रास्ता काट दे तो यह सौभाग्य का संकेत होता है। वहीं दूसरी ओर स्पेन, बेल्जियम और अमेरिका के लोगों का मानना ​​है कि इससे आपके लिए दुर्भाग्य आएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow