Delhi : अरविंद केजरीवाल ने किया महारैली का ऐलान

आप पार्टी केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ 11 जून को रामलीला मैदान में महारैली करेगी जिसकी तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं।  इसे महारैली की नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि इसके माध्यम से आप केंद्र सरकार के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन करेगी।

Jun 6, 2023 - 12:54
Jan 22, 2024 - 00:27
 0
Delhi : अरविंद केजरीवाल ने किया महारैली का ऐलान

दिल्ली में आम आदमी पार्टी महारैली करने जा रही है। 11 जून रविवार को रामलीला मैदान में इस महारैली का आयोजन होगा। रैली में दिल्ली के लोगों को आमंत्रण देने और केंद्र सरकार के काले अध्यादेश के बारे में बताने के लिए आप ‘डोर टू डोर कैंपेनट चलाएगी।

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय आज यानी छह जून को 19 राज निवास मार्ग, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने सिविल लाइन में ‘डोर टू डोरट कैंपेन में शामिल होंगे। आप का कहना है कि मोदी सरकार का रवैया तानाशाही हो गया है इसलिए हम सरकार के खिलाफ उतरेंगे। 

इस महारैली के माध्यम से आम आदमी पार्टी केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ 11 जून को रामलीला मैदान में महारैली करने जा रही है। इसे महारैली की नाम भी इसलिए दिया गया है क्योंकि इसके माध्यम से आप केंद्र सरकार के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन करेगी। 

दिल्ली के बाद दूसरे राज्यों में भी आप की महारैली होगी। दिल्ली के बाद आम आदमी पार्टी राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी महारैली करेगी। इससे पहले 8 जून को हरियाणा में मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल रोड शो करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow