Mumbai : सरस्वती मर्डर पर बड़ा खुलासा, हत्यारे मनोज ने उगले ये राज

मुंबई में लिव इन रिलेशन में रह रही लड़की की हत्या ने पूरे देश में सनसनी मचा दी है। आरोपी मनोज ने जिस तरह से 32 साल की युवती के टुकड़े करके उन्हें ठिकाने लगाया, वह रोंगटे खड़ा कर देने वाला है। इस घटना के सामने आने के बाद से एक के बाद एक ट्विस्ट सामने आ रहे हैं। पुलिस पूछताछ में उसने कई राज उगले हैं। 

Jun 9, 2023 - 17:34
Jan 22, 2024 - 00:25
 0
Mumbai : सरस्वती मर्डर पर बड़ा खुलासा, हत्यारे मनोज ने उगले ये राज

आरोपी मनोज ने अपने बयान में कहा है कि वह एचआईवी पॉजिटिव है। इतना ही नहीं उसने दावा किया कि सरस्वती उसकी बेटी की तरह थी। दोनों के बीच कोई शारीरिक संबंध नहीं थे। उसने यह भी दावा किया है कि उसने सरस्वती को नहीं मारा, बल्कि उसने आत्महत्या की। और डर से उसके बॉडी को ठिकाने लगाया। 

पुलिस के पूछताछ के दौरान मनोज ने आगे बताया कि 2008 में उसकी तबीयत खराब हुई थी। उसे तब पता चला कि वह एचआईवी पॉजिटिव है। उसका दावा है कि काफी पहले हुई दुर्घटना के बाद वह अस्पताल में था। इसी दौरान उसे या तो एचआईवी संक्रमित सुई लगी या ब्लड चढ़ाया गया। मनोज साने ने पुलिस के सामने माना कि वह सरस्वती को लेकर बहुत ज्यादा संवेदनशील था। उसे सरस्वती पर शक था कि उसका किसी और के साथ अफेयर है। इस वजह से कई बार वह उसे डांटता था।

Read Also : Mumbai: एक बार फिर हुई दिल दहला देने वाली वारदात, महिला की हत्या कर कुकर में उबाला, फिर मिक्सर किया

आरोपी का दावा है कि सरस्वती पढ़ना चाहती थी। वह उसे खुद पढ़ा रहा था। इस बार उसने दसवीं की परीक्षा देने की योजना बनाई थी। वह उसे गणित पढ़ाता था। पुलिस ने बताया कि घर में उन्हें बोर्ड मिला है, जिस पर गणित के समीकरण लिखे थे।

रिपोर्ट के हिसाब से मनोज राशन की दुकान पर काम करता था। यहीं पर उसकी मुलाकात अनाथ सरस्वती से हुई थी हालांकि पुलिस को मामला पेचीदा लग रहा है। मनोज के पास से उन्हें इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का सर्टिफिकेट मिला है। अब सवाल यह उठ रहा है कि जब मनोज  इतना पढ़ा लिखा था तो वह राशन की दुकान पर काम क्यों कर रहा था?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow