अयोध्या पर्यटन विभाग ने जारी किया होली अयोध्या नामक ऐप

22 जनवरी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में दर्शन करने आए राम भक्तों की बड़ी संख्या को देखते हुए अयोध्या आने वाले इन राम भक्तों के रुकने के लिए पर्यटन विभाग ने होली अयोध्या नाम का ऐप जारी किया है इस ऐप के माध्यम से अयोध्या के 700 घरों का पंजीकरण किया गया है जिन घरों में बाहर से आने वाले अतिथि रख सकेंगे और भोजन कर सकेंगे।

Jan 8, 2024 - 20:44
Jan 8, 2024 - 21:06
 0
अयोध्या पर्यटन विभाग ने जारी किया होली अयोध्या नामक ऐप

ज्याजा समय नहीं बचा अब प्राण प्रतिष्ठा में

वैसे तो राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में दो सप्ताह का समय बचा है लेकिन सोशल मीडिया पर संगीत के सुरो में रामलला का अपने तरीके से स्वागत किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर आजकल भगवान राम पर गाए जाने वाले गीतों की भरमार है, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई संगीतकारों के भजन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए हैं।

प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां हैं जोरों पर

भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर है वहीं भगवान राम लाल की भव्य मंदिर बने इसका व्रत रखने वाले साधुओं ने इस अवसर को अविस्मरणीय बनाने के लिए वैदिक यज्ञ का आयोजन किया है। सरयू के तट पर 11000 पार्थिव शिवलिंगों पर भगवान राम का संकीर्तन किया जाएगा इसी के साथ ही 11  मंजिला यज्ञ मंडप में 11000 दंपति यज्ञ भी करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow