Palmistry : हथेली में छुपे होते हैं कई राज, कहीं आपकी हथेली में ये निशान तो नहीं

Palmistry : प्रत्येक व्यक्ति की हथेली पर कई राज छुपे होते हैं। हथेली पर कई तरह की रेखाएं और निशान बने होते हैं। सभी का अलग-अलग महत्व

May 19, 2023 - 21:40
Jan 15, 2024 - 18:30
 0
Palmistry : हथेली में छुपे होते हैं कई राज, कहीं आपकी हथेली में ये निशान तो नहीं
Palmistry : हथेली में छुपे होते हैं कई राज, कहीं आपकी हथेली में ये निशान तो नहीं

Palmistry : प्रत्येक व्यक्ति की हथेली पर कई राज छुपे होते हैं। हथेली पर कई तरह की रेखाएं और निशान बने होते हैं। सभी का अलग-अलग महत्व भी होता है। व्यक्ति की हथेली में मौजूद रेखा को देखकर उसके भविष्य के बारे में काफी कुछ पता चलता है।

कुछ लोग इन बातों पर काफी भरोसा करते हैं। कहीं हद ये बातें सही भी साबित होती हैं। व्यक्ति के पास कितना धन होगा, किस उम्र में उसे सफलता मिलेगी, हाथ की रेखाओं को देखकर इन सभी बातों का पता लगाया जा सकता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली पर बनी रेखाओं से व्यक्ति के इन रहस्यों के बारे में जाना जा सकता है। 

  1. यदि किसी की हथेली पर कोई लकीर जीवन रेखा से निकलकर भाग्य रेखा को पार करते हुए चंद्र पर्वत की ओर जाए तो विदेश यात्रा का योग बनता है। मान्यता है कि ये लकीर जितनी गहरी और साफ सुथरी होगी विदेश यात्रा उतनी ही सफल होगी। 
  2. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की हथेली पर बुध पर्वत के पास से कोई रेखा निकलकर सूर्य पर्वत पर जा मिलती हो तो ऐसा व्यक्ति कई बार विदेश यात्रा करता है। 
  3. वहीं यदि किसी व्यक्ति की हथेली में चंद्र पर्वत से निकलकर कोई रेखा शनि पर्वत से मिलती है तो ऐसे व्यक्ति का भाग्य विदेश में जाकर चमकता है। 
  4. हथेली पर मौजूद कुछ निशान बहुत ही शुभ होते हैं, जिनमें त्रिभुज जैसा निशान बहुत खास होता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि चंद्र पर्वत पर त्रिभुज का निशान बने तो समझिए आपको कई बार विदेश यात्रा करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow