Inter Religion Marriage : अंतरधार्मिक शादी करनी है तो जरूर करने पड़ेंगे ये काम, दिल्ली हाईकोर्ट का निर्देश

अंतरधार्मिक शादियों को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने नया दिशा निर्देश जारी किया है। इसमें जो लोग शादी के मकसद से धर्म परिवर्तन करना चाहते हैं, उनके लिए नए नियम बताए गए हैं। धर्म बदलने वाले शख्स की सहमति एक आधार के तौर पर कुछ दस्तावेज निर्धारित किए गए हैं।

Jan 21, 2024 - 20:37
Jan 21, 2024 - 21:20
 0
Inter Religion Marriage : अंतरधार्मिक शादी करनी है तो जरूर करने पड़ेंगे ये काम, दिल्ली हाईकोर्ट का निर्देश

अंतरधार्मिक शादियों को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने नया दिशा-निर्देश जारी किया है। इसमें जो लोग शादी के मकसद से धर्म परिवर्तन करना चाहते हैं, उनके लिए नए नियम बताए गए हैं।

धर्म बदलने वाले शख्स की सहमति एक आधार के तौर पर कुछ दस्तावेज निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा संबंधित शख्स को अनिवार्य रूप से एक हलफनामा भी देना होगा। मिली जानकारी मुताबिक, इस हलफनामे में लिखा होगा कि वो शख्स शादी के बंधन में बंधने के लिए अपने विश्वास को बदलने के फैसले के परिणामों और निहितार्थों से पूरी तरह अवगत है।

इस नियम को लेकर सहमति होना आवश्यक 

इस नियम को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि दूसरे धर्म को अपनाने की इच्छा रखने वाले व्यक्ति की सहमति होना जरूरी है। उसे इस तरह के महत्तवपूर्ण फैसले से जुड़ी दिक्कतों के बारे में पूरी तरह पता होना चाहिए। उसको धर्म और उससे जुड़े प्रभाव की जानकारी दी जानी चाहिए। संबंधित शख्स को धर्म बदलने के बाद कानूनी स्थिति में बदलावों के बारे में जानकारी देना जरूरी हैं।आगे हाईकोर्ट ने कहा कि बिना जानकारी के दूसरे धर्म को अपनाने से कई परेशानियां आ सकती हैं। व्यक्ति को इस बात के लिए तैयार होना होगा कि अगर परिवर्तन के बाद नया धर्म अनुमति ना दे तो वो अपने पहले धर्म का पालन नहीं कर पाएगा। 

इस नियम को अपनाने के लिए कुछ दस्तावेज होना बहुत जरूरी 

इस नियम को अपनाने के लिए दोनों पक्षों के लिए कुछ डॉक्यूमेंट होना चाहिए जो बेहद जरूरी है। इसमें शामिल हैं दोनों पक्षों की उम्र, वैवाहिक इतिहास, वैवाहिक स्थिति और उसके सबूत से जुड़ा हलफनामा। धर्मांतरण वाले सर्टिफिकेट के साथ एक और सर्टिफिकेट जोड़ा जाएगा जिसमें नए धर्म के सिद्धांतों, अनुष्ठानों और अपेक्षाओं के साथ-साथ तलाक, उत्तराधिकार, हिरासत और धार्मिक अधिकारों आदि से संबंधित निहितार्थ और परिणामों के बारे में बताया गया हो।

Also Read - 

Up MLC By election: बीजेपी से दारा सिंह चौहान ने किया पर्चा दाखिला, जानिए कहां से लड़ेंगे चुनाव

इस राज्य के लोग खाते हैं चींटी की चटनी, फायदे इतने कि मिल गया GI टैग

दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है भारत, इस देश में रहते सबसे अधिक भारतीय

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow