Bollywood : दीपिका की फिल्म रिलीज होने से पहले खूब चर्चा में, ये किरदार निभायेंगे अपनी भूमिका

बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी नई फिल्म को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म के रिलीज होने से पहले खूब चर्चाएं हो रही हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन और अनिल कपूर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

Jan 21, 2024 - 18:55
Jan 21, 2024 - 21:36
 0
Bollywood :  दीपिका की फिल्म रिलीज होने से पहले खूब चर्चा में, ये किरदार निभायेंगे अपनी भूमिका

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म फाइटर को लेकर खूब सुर्खिया बटोर रही हैं। 'फाइटर' फिल्म की रिलीज होने से पहले ही खूब चर्चाएं हो रही हैं। फिल्म में दीपिका के साथ ऋतिक रोशन और अनिल कपूर मुख्य भूमिका निभाएंगे। पर्दे पर दीपिका और ऋतिक की केमिस्ट्री को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिससे फर्स्ट डे ही 'फाइटर' के बड़ी ओपनिंग लेने की उम्मीद है।

पहले भी दीपिका ने कई फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड 

जैसा कि आप जानते हैं कि इससे पहले भी दीपिका की कई फिल्मों ने बॉक्स के कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। यही नहीं, फिल्मों ने जबरदस्त कमाई की है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर शाहरुख खान की फिल्म पठान, जो साल 2023 की शुरुआत में रिलीज हुई, इस फिल्म में शाहरुख खान स्टार पठान हैं। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित यह फिल्म कोविड 19 के बाद दर्शकों को फिर से थिएटर वापस लेकर आई। फिल्म ने दुनिया भर में शानदार कमाई की। शाहरुख और दीपिका को उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म दी।

इसके अलावा साल 2023 में रिलीज हुई 'जवान' फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया। फिल्म में शाहरुख और दीपिका के अलावा साउथ सुपरस्टार नयनतारा और विजय सेतुपति ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

जवान ने पिछले साल की सबसे ज्यादा कमाई

आपको बता दें कि जवान साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही है। इसके साथ ही दीपिका की झोली में एक और ब्लॉकबस्टर जुड़ गई। रणवीर सिंह के साथ दीपिका की 'बाजीराव मस्तानी' और 'गोलियों की रासलीला रामलीला' भी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शुमार रही। इन फिल्मों ने दीपिका के करियर को एक नई ऊंचाई दी। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन किया। साथ ही इनमें अपनी भूमिका के लिए भी दीपिका की खूब तारीफ हुई।

Read Also - 

अंतरधार्मिक शादी करनी है तो जरूर करने पड़ेंगे ये काम, दिल्ली हाईकोर्ट का निर्देश

Big boss: 28 जनवरी को सीजन 17 का होगा फाइनल कंटेस्टेंट, कौन-कौन पहुंचेगा फाइनल में

बीजेपी से दारा सिंह चौहान ने किया पर्चा दाखिला, जानिए कहां से लड़ेंगे चुनाव

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow