Dinesh Phadnis : CID फेम फ्रेडरिक्स ने दुनिया से ली विदा, जानें किस वजह से हुई मौत

Dec 5, 2023 - 16:09
 0
Dinesh Phadnis : CID फेम फ्रेडरिक्स ने दुनिया से ली विदा, जानें किस वजह से हुई मौत
CID फेम अभिनेता दिनेश का निधन

Dinesh Phadnis: CID फेम अभिनेता दिनेश फडनीस (Dinesh Phadnis) का बीती रात सोमवार 4 दिसंबर को निधन हो गया। फडनीस फेमस टीवी शो में CID में फ्रेडरिक्स की भूमिका निभाते थे। उन्होंने सोमवार को लगभग आधी रात में अपनी अंतिम सांस ली और अलविदा कह दिया। दिनेश फडनीस के निधन की खबर उनके साथ साथ CID जैसे मशहूर शो में काम कर चुके उनके को-स्टार दयानंद शेट्टी ने दी। उन्होंने बताया कि उनके दोस्त ने रात 12.08 बजे अंतिम सांस ली। महज 57 साल की उम्र में एक्ट्रेस इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके जाने की खबर से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

Dinesh Phadnis के निधन का क्या है कारण

मीडिया रिपोर्टस की माने तो अभिनेता को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, दिनेश फड़नीस 2 दिसंबर से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। जिसके चलते उन्हें मुंबई के तुंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद दयानंद शेट्टी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें हार्ट हटैक नहीं आया था, बल्कि उनका लिवर डैमेज हुआ, जिस कारण उन्हें भर्ती करवाया गया था।

Dinesh Phadnis को CID से मिली पहचान

फेमस टीवी शो सीआईडी 1998 में टेलीविजन पर प्रसारित होना शुरू हुआ और 2018 तक शानदार प्रदर्शन किया। CID भारतीय टेलीविजन के इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक है। दिनेश (Dinesh Phadnis) ने शो में फ्रेडरिक्स की भूमिका निभाई। दिनेश फड़नीस को शो में उनकी कॉमिक टाइमिंग और उनके ख़ास अंदाज के लिए खूब पसंद किया जाता था।

Phadnis ने कई शो भी लिखे

CID में एक्टिंग करने के अलावा उन्होंने कुछ एपिसोड भी लिखे है। उन्हें उनकी एक्टिंग के लिए फिल्म सरफरोश और सुपर 30 में काफी सराहना मिली थी। दिनेश को उनकी एक्टिंग साथ राइटर के रूप में भी जाना जाता है उन्होंने ने एक मराठी फिल्म के लिए भी लिखा है।

शो के ऑफ एयर होने के बाद फैंस अपने पसंदीदा किरदारों को स्क्रीन पर देखना मिस कर रहे थे। शो समाप्त होने के बाद दिनेश ने अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत करने के लिए एक सक्रिय सोशल मीडिया अकाउंट बनाए रखा।

You may read also -

UP News : 3 राज्यों में हार के बाद कांग्रेस अब यूपी में कर रही ये प्लान

Winter : ठंडे और गर्म पानी से जुड़ी ये बातें आपको हैरान कर देंगी

Hygiene Care : वजाइनल शैंपू का इस्तेमाल कितना सेफ? इस पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

Skin Care : सिर्फ नींबू कर देगा ब्लैकहेड्स को बाय-बाय, जानें लगाने का सही तरीका

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow