Bollywood: फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी पहुंचे उज्जैन, इस मंत्री के साथ किया महाकाल के दर्शन

बॉलीवुड फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री राकेश सिंह के साथ सुनील ने महाकल मंदिर में भस्म आरती का दर्शन किया। इस दौरान दोनों ही बाबा महाकाल के भक्ति में झूम उठे।

Jan 19, 2024 - 19:07
Jan 19, 2024 - 19:29
 0
Bollywood:  फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी पहुंचे  उज्जैन, इस मंत्री के  साथ किया महाकाल के दर्शन
Bollywood:  फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी पहुंचे  उज्जैन, इस मंत्री के  साथ किया महाकाल के दर्शन

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी और मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री राकेश सिंह शुक्रवार को उज्जैन पहुंचे। दोनों ने सुबह महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भस्म आरती दर्शन और नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की अद्भुत भस्म आरती के दर्शन किए। इस दौरान दोनों ही बाबा महाकाल की भक्ति में झूम उठे।

महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी कही यह बात

महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आशीष गुरु ने बताया कि शुक्रवार सुबह लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह परिवार सहित बाबा महाकाल की भस्म आरती देखने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह में पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन अभिषेक भी किया। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि लोक निर्माण से लोक कल्याण करना चाहता हूं। आज मेरे लिए अद्भुत सुखद पल ही था कि मुझे बाबा महाकाल के दर्शन कर लिया। अनेक जन्मों के पुण्य फल होते हैं तभी हमें बाबा महाकाल के इस प्रकार से दर्शन हो पाते हैं।

राकेश सिंह ने अयोध्या को लेकर भी बात कही

वहीं मंत्री राकेश सिंह ने अयोध्या को  लेकर भी बात कही।उन्होंने कहा 22 जनवरी को भी एक विशेष संयोग बनने वाला है जब 550 वर्षों बाद भगवान श्री राम प्राण-प्रतिष्ठा के रूप में अयोध्या में विराजमान होने वाले हैं। मैंने आज बाबा महाकाल से कामना की है कि मध्यप्रदेश की समृद्धि बढ़ती रहे। मध्यप्रदेश इसी तरह विकास के रास्ते पर चलता रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow