Lucknow : CMS स्कूल करेगा इसरो स्पेस प्रदर्शनी की मेजबानी

Dec 4, 2023 - 16:40
Dec 4, 2023 - 16:42
 0
Lucknow : CMS स्कूल करेगा इसरो स्पेस प्रदर्शनी की मेजबानी

Lucknow : राजधानी में सिटी मांटेसरी स्कूल लखनऊ (CMS) तीन दिवसीय कार्यक्रम इसरो स्पेस प्रदर्शनी का आयोजन करने जा रहा है। यह कानपुर रोड कैंपस की मेजबानी में इसरो स्पेस प्रदर्शनी विक्रम साराभाई स्पेस साइंस प्रदर्शनी का भव्य रूप से आयोजन किया जा रहा है। जो आगामी 7,8,9, दिसंबर को सीएमएस कानपुर रोड केआडिटोरियम में किया जा रहा है।

CMS के संस्थापक जगदीश गांधी ने आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इसरो स्पेस प्रदर्शनी बच्चों, शिक्षकों, व प्रबुद्ध लोगों के लिए एक नई सौगात के रूप में है। जो हम सभी को अपने देश के वैज्ञानिकों की सफलता पर गर्व होना चाहिए। इस प्रदर्शनी को स्पेस एप्लिकेशन सेंटर इसरो अहमदाबाद के सहयोग से किया जा रहा है।

Skin Care : सिर्फ नींबू कर देगा ब्लैकहेड्स को बाय-बाय, जानें लगाने का सही तरीका

डॉक्टर गांधी ने कहा कि जो प्रदर्शनी लगाई जा रही है वह सिर्फ मनोरंजन के लिए ही नहीं है बल्कि ये शिक्षा का भी एक मुख्य अंग है जो छात्रों के साथ जनमानस को भी इसरो की जानकारियों से अवगत कराएगा। इस प्रदर्शनी में चंद्रयान से लेकर हर तरह की मिसाइल का भी प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें रॉकेट लॉन्चिंग का विशेष प्रदर्शन किया जाएगा।

You may read also -

Winter : ठंडे और गर्म पानी से जुड़ी ये बातें आपको हैरान कर देंगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow