Corona : चीन में जीरो कोविड पॉलिसी खत्म होने के बाद आयी यह चौंकाने वाली रिपोर्ट

चीन में जीरो कोविड पॉलिसी खत्म होने के बाद करीब सात लाख से अधिक मौतें दर्ज की गई है। फोर्ब्स की एक रिपोर्ट में बताया गया कि 2023 में चीन में 2023 में एक करोड़ 11 लाख लोगों की मौत हुई है

Jan 17, 2024 - 22:32
Jan 17, 2024 - 23:50
 0
Corona : चीन में जीरो कोविड पॉलिसी खत्म होने के बाद आयी यह चौंकाने वाली रिपोर्ट

चीन में जीरो कोविड पॉलिसी खत्म होने के बाद करीब सात लाख से अधिक मौतें दर्ज की गई हैं। फोर्ब्स की एक रिपोर्ट में बताया गया कि 2023 में चीन में एक करोड़ 11 लाख लोगों की मौत हुई है जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 690,000 की वृद्धि देखी गई। मौतों की संख्या में अचानक वृद्धि के पीछे कोविड-19 एक कारण हो सकता है।

कोविड मामले में अचानक वृद्धि होने पर चीन ने दुनिया से अपनी सच्चाई छुपाने के लिए दैनिक परीक्षण बंद कर दिया, जिससे कोविड के मामले कम आने लगे और दुनिया को बताया कि अब कोविड कंट्रोल में है। हालांकि चीन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन को बताया कि देश में कोविड-19 से 121,893 लोगों की मौत हुई है।

चीन ने क्यों छिपाया यह आंकड़ा 

चीन ने जनवरी 2023 में बताया कि लॉकडाउन हटाए जाने के एक महीने बाद लगभग 60,000 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि, न्यूयॉर्क टाइम्स ने अनुमान लगाया कि दिसंबर 2022 और फरवरी 2023 के बीच चीन में करीब 10 लाख से 15 लाख लोगों की मौत हुई थीचीन में 2023 में मृत्यु दर प्रति 1,000 लोगों पर 7.87 मृत्यु थी, जबकि यह पिछले वर्ष प्रति 1,000 पर 7.37 थी। फोर्ब्स ने ब्लूमबर्ग के हवाले से बताया कि मौतों की संख्या में अचानक वृद्धि के पीछे कोविड-19 एक कारण हो सकता है।

Also Read -

Big Boss Season 17 : अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय क्यों हैं चर्चा में

केजरीवाल जाना चाहते हैं अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में, पर जायेंगे नहीं

इस साल कई नई फिल्मों को दस्तक देगी यह फिल्म इंडस्ट्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow