Entertainment : सलमान खान के घर से पकड़े गए दो अनजान, क्या है पूरा मामला

बॉलीवुड के टाईगर सलमान खान के फार्म हाउस से दो अनजान लोगों को पकड़ा गया है। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पूछताछ में असल वजह सामने आयी है। आइये जानते हैं पूरा मामला -

Jan 8, 2024 - 20:55
Jan 8, 2024 - 21:56
 0
Entertainment : सलमान खान के घर से पकड़े गए दो अनजान, क्या है पूरा मामला

बॉलीवुड के टाईगर सलमान खान के फार्म हाउस से दो अनजान लोगों को पकड़ा गया है। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। जिसके बाद हुई पूछताछ में पता चला कि वो दोनों शख्स खुद को सलमान खान का फैन बता रहे हैं। उनके पास से फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए हैं। इस वजह से दोनों पर FIR भी दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि सलमान खान लॉरेंस गैंग के निशाने पर हैं।

Also Read - Lucknow : मिशन रोजगार में युवाओं को मिला जॉब ऑफर, खिल गये चेहरे

जानिए पूरा मामला

सलमान खान का फार्म हाउस नवी मुंबई के पनवेल में 2 अनजान लोगों ने फार्म हाउस में जबरन घुसने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि वो दोनों शख्स फेंसिंग के तार तोड़कर अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे। फार्म हाउस में दो संदिग्ध लोगों को देखकर वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें तुरंत रोका और दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया है। 

Also Read - Covid के साथ ही देश में Zika Virus ने भी दी दस्तक

आरोपियों के पास से मिले फर्जी आधार कार्ड

पूछताछ के बाद ये खुलासा हुआ है कि दोनों के पास फर्जी आधार कार्ड हैं। इसके अलावा उनके पास से कोई हथियार नहीं मिला है। आपको बता दें, आरोपियों के नाम अजेश कुमार गिल और गुरुसेवक सिंह हैं और नवी मुंबई पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में इन दोनों के पंजाब और राजस्थान से होने की जानकारी मिली है।

Also Read - Fitness Routine : आप भी कियारा की तरह दिखना चाहती हैं फिट, तो फॉलो करें ये रूटीन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow